हिमस्खलन के दौरान लापता हुआ छात्र, चार दिनों से जारी है तलाशी अभियान

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 05:44 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के गुरेज तुलैल इलाके में आए हिमस्खलन के बाद से लापता छात्र का पता लगाने के लिए चौथे दिन मंगलवार को भी तलाशी एवं बचाव अभियान चलाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह सूरज की पहली किरण के साथ लापता छात्र जावीद अहमद लोन का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। जावीद शनिवार को अन्य दो छात्रों के साथ स्कूल से घर आने के दौरान नल्लाह इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। अन्य दो छात्र आरिफ हुसैन और अली मोहम्मद को हालांकि बचा लिया गया था और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात को करीब 10 बजे अंधेरा हो जाने के बाद स्थानीय लोगों, पुलिस, सेना और एसडीआरएफ द्वारा चलाया जा रहे बचाव अभियान को स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि आज सुबह सात बजे फिर से अभियान शुरू किया गया लेकिन हर एक मिनट के गुजरने के साथ जावीद की बचाने की उम्मीदें भी कम हो रही हैं। सूत्रों ने बताया कि इसी क्षेत्र में ताजा हिमस्खलन के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। जाविद का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News