कोरोना वायरस: जम्मू-सांबा जिले के स्कूल 31 मार्च तक बंद, बायोमैट्रिक अटेंडेंस पर रोक

Saturday, Mar 07, 2020 - 12:06 PM (IST)

जम्मू: कोरोना वायरस के बड़ते प्रकोप को देखते हुए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सभी प्राथमिक स्कूलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में सभी बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर भी रोक लगा दी है। यह जानकारी प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने दी।

 

चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को 28 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गई है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दुनियाभर में कोरोना वायरस से 100,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं।

 


वहीं जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस दो संदिग्ध मरीज पाए गए हैं, जिनके पॉजिटिव होने की काफी संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते खौफ के कारण यह कदम उठाया गया है।

 

वहीं, बायोमेट्रिक मशीन से अटेंडेंस लगाने से कर्मचारी कतरा रहे हैं क्योंकि मशीन के जरिए उपस्थिति लगाने से यदि किसी में कोरोना के लक्षण हुए तो दूसरों में भी यह वायरस फैल सकता है। ऐसे में कर्मचारियों ने अगले कुछ दिनों तक रजिस्टर पर साइन करने के बाद ड्यूटी पर जाने का फैसला लिया है। इनका मानना है कि वायरस हाथों से होता हुआ मुंह और नाक के संपर्क में आने के बाद व्यक्ति को बीमार बनाता है। इसलिए वे अंगूठा मशीन में नहीं लगाएंगे। 

rajesh kumar

Advertising