सरोर टोल प्लाजा विवाद: ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जाम

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 05:17 PM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे सरोर इलाके में टोल प्लाजा की स्थापना के खिलाफ राज्य के ट्रांसपोर्टरों ने गुरुवार को एक दिन का चक्का जाम किया। 

PunjabKesari

चक्का जाम के कारण जम्मू से सांबा और कठुआ जाने वाले तथा वापस लौटने वाले लोगों को काफी लंबा समय लग रहा है। सरोर के पास टोल प्लाजा की स्थापना के खिलाफ आज सुबह सैकड़ों ट्रांसपोटर्स ने प्रदर्शन किया और रैलियां निकाली। उन्होंने टोल प्लाजा को तत्काल हटाने की मांग की और कहा कि इससे ट्रांसपोटर्रों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, खास तौर पर जम्मू-कठुआ मार्ग पर चल रही बसों को अतिरिक्त भुगतान करना होगा।   

PunjabKesari
   
इस बीच सामाजिक संगठन ‘इकजुट जम्मू' ने प्रशासन से टोल प्लाजा हटाने अन्यथा विरोध-प्रदर्शन का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है। संगठन ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जम्मू की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने के लिए जानबूझकर टोल टैक्स लागू किया है ताकि इसके हतोत्साहित होकर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम हो जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News