बर्खास्त DSP देवेंद्र सिंह को J&K से लाया गया दिल्ली, D कंपनी से भी जुड़े है तार

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 07:17 PM (IST)

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह को दिल्ली लाया गया है। बर्खास्त DSP देवेंद्र सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने सिंह के खिलाफ यह मुकदमा 15 दिन पहले दर्ज किया है। सूत्रों की मानें तो पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम सिंह को दिल्ली लाने के लिए जम्मू गई। यहां दिल्ली पुलिस देवेंद्र सिंह से खालिस्तानी एंगल व डी कंपनी समेत कई टेरर इनपुट पर पूछताछ करने वाली है। पटियाला हाउस कोर्ट में आज देवेंद्र सिंह की पेशी की जाएगी। 

'FIR में डी कंपनी का भी जिक्र'
देवेंद्र सिंह वर्तमान में जम्मू के हीरानगर में कठुआ जेल में बंद है। सिंह को स्पेशल सेल 7 दिन के प्रोडक्शन वॉरंट पर दिल्ली लेकर आई है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बीते कुछ दिन पहले ही FIR दर्ज की थी जिसमें जम्मू-कश्मीर और पंजाब के युवकों को आतंकवादी हमलों के लिए तैयार करने का बात सामने आई थी। इस FIR में डी कंपनी का भी जिक्र है। इसमें बताया गया कि डी कंपनी खालिस्तान समर्थकों को फंडिंग कर रही है और आरएसएस नेताओं को मारने की साज़िश कर रही है। ऐसे में इस FIR के तहत देवेंद्र सिंह को कस्टडी में लिया गया है। 

PunjabKesari

बता दें कि साल 2013 में देवेंद्र सिंह तब चर्चा में आया था जब संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरु द्वारा लिखी गई एक चिट्ठी मिली थी, जिसमें दावा किया गया था अधिकारी ने उसे संसद हमले के एक आरोपी को साथ दिल्‍ली ले जाने और उसके रहने की व्‍यवस्‍था करने को कहा था। वहीं, 11 जनवरी को पुलिस ने देवेंद्र सिंह को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय गिरफ्तार किया था जब वह आतंकवादी नवीद, रफी और इरफान को जम्मू ले जा रहे थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद, मामले को NIA को सौंप दिया गया। सिंह को पहले श्रीनगर से ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू ले जाया गया था, जहां NIA की टीम ने उनसे पूछताछ की थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News