काजीगुंड के रसूल गुंड में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Friday, Oct 27, 2017 - 12:02 PM (IST)

जम्मू : काजीगुंड के रसूल गुंड इलाके में अाज सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के पास आतंकियों की मौजदूगी के इनपुट थे। जिसके तुरंत बाद उन्होंने पूरे क्षेत्र को घेरकर गहन तलाशी अभियान चलाया है। लेकिन अभी तक उनके हाथ में कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि 26 अकतूबर को घाटी में सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए  आतंकियों ने कुलगाम जिले के दहेल हंजीपोरा पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया था। इस हमले में 2 पुलिसकर्मीयों सहित 1 स्थानीय नागरिक घायल हुए थे। 

Advertising