J&K: रामबन में मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tuesday, Apr 07, 2020 - 04:24 PM (IST)

रामबन: जम्मू कश्मीर के जिला रामबन के एक सुदूर गांव में एक बुजुर्ग ने 23 साल की बहरी व गूंगी महिला के साथ कथित रुप से दुष्कर्म किया है। पुलिस ने बताया कि घटना के उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह मामला उस समय सामने आया है जब महिला के पिता ने शिकायत दर्ज करवाकर आरोप लगाया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने कहा कि लड़की का Medical करवा गया है और रिपोर्ट की मानें तो वह चार महीने की गर्भवती है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।  प्रारम्भिक जांच में बताया गया है कि अभियुक्त ने बंदूक की नोक पर बीते कई महीनों से उसके साथ दुष्कर्म किया है। 

 

 

rajesh kumar

Advertising