कठुआ में 15 की साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Saturday, Dec 07, 2019 - 01:11 PM (IST)

जम्मू: देश में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते कुछ दिन पहले हैदराबाद में हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद यहां आरोपियों ने पीड़िता को जिंदा जला दिया। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था। अब ऐसा ही एक मामला जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से सामने आया है। जहां 15 साल की नाबालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। कठआ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोपी की पहचान जोगिंद्र सिंह निवासी गूडा पंडितां के रुप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 3 दिसंबर को उक्त आरोपी जोगिंद्र उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ होटल में ले गया। इसके बाद आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी मंजीत सिंह के अनुसार शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्ता कर लिया है। छानबीन जारी है और पुलिस आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलावाकर ही मानेगी।

rajesh kumar

Advertising