कश्मीर घाटी में रेल सेवाएं बहाल

Tuesday, Sep 05, 2017 - 09:26 AM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों से 2 दिनों तक निलंबित रेल सेवाओं को आज बहाल कर दिया गया। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि ईद-उल-जुहा के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से रेल सेवाओं को 48 घंटे तक स्थगित रखने का फैसला किया गया था। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को बनिहाल-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन पर रेल सेवाओं को पूरी तरह बंद रखा गया था। यह कदम रेल संपत्ति और रेल में सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया था।

 


अधिकारी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद तड़के से सभी लाइनों पर रेल सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं।

Advertising