भविष्य में हमले ना हों यह सुनिश्चत करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे : राम माधव

Tuesday, Jul 11, 2017 - 02:29 PM (IST)

श्रीनगर : भाजपा महासचिव राम माधव ने आज कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर और अधिक आतंकी हमले ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।  जम्मू-कश्मीर मामलों पर भाजपा के महत्वपूर्ण प्रभारी माधव ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी रहेगा और अमरनाथ यात्रा शांति से जारी रहे यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।  

 

उल्लेखनीय है कि कश्मीर के अनंतनाग जिले में वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की बस पर कल रात अब तक के सबसे भयावह हमले में छह महिलाओं समेत सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। वर्ष 2001 के बाद अमरनाथ यात्रियों पर यह सबसे भीषण हमला है। 

Advertising