पुलिस कांस्टेबल सहित 3 तस्कर हैरोइन के साथ गिरफ्तार

Friday, Mar 23, 2018 - 09:26 AM (IST)

 

जम्मू : गांधी नगर पुलिस ने पुलिस विभाग के एक कांस्टेबल सहित 3 तस्करों को 70 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर गांधी नगर पुलिस ने ग्रीन बैल्ट पार्क व श्मशानघाट चौक, शास्त्री नगर में नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार ग्रीन बैल्ट पार्क में पुलिस ने जांच के लिए एक आई.-10 ग्रैंड कार को रोका। इस दौरान पुलिस ने कार चालक के कब्जे से 35 ग्राम हैरोइन बरामद की। वहीं कार में सवार एक पुलिस कांस्टेबल के कब्जे से पुलिस ने 20 ग्राम हैरोइन बरामद की। आरोपी चालक की पहचान मोहम्मद सलीम निवासी सिद्ड़ा व आरोपी पुलिस कांस्टेबल की पहचान गुलाम मोहम्मद निवासी कुपवाड़ा के रूप में की गई है।

15 ग्राम हैरोइन बरामद
आरोपी पुलिस कांस्टेबल मौजूदा समय में पुलिस की आई.आर. 7 वाहिनी में तैनात है। वहीं दूसरा नाका पुलिस ने शास्त्री नगर श्मशानघाट के चौक के समीप लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने जांच के लिए एक मोटरसाइकिल को रोका। चालक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान साहिल अहमद निवासी न्यू-प्लाट के रूप में की गई। आरोपी नशे की खेप श्रीनगर से जम्मू लाकर युवाओं को बेचता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

Punjab Kesari

Advertising