J&K में काम छोड़ हड़ताल पर गए PHE कर्मचारी, प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी

Saturday, Feb 08, 2020 - 05:21 PM (IST)

सांबा(अजय सिंह): जम्मू-कश्मीर में लोगों को आने वाले दिनों में पानी की सप्लाई के लिए खासी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पीएचई के डेली वेजेस कर्मचारी अब काम छोड़ हड़ताल पर चले गए हैं। जिला सांबा में सैकड़ों अस्थाई कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय सांबा में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि उन्होंने 1 दिन पहले से काम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी मांग है कि जब तक सरकार उन्हें स्थाई कर उनका पुराना वेतन जारी नहीं करती तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। इस दौरान कोई नुकसान होता तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी।



प्रदर्शनकारी पीएचई डेलीवेजरों कर्मचारियों ने कहा कि वे 25 सालों से दिन-रात सेवा करके लोगों को पानी की सप्लाई दे रही है। उसके बदले सरकार उन्हें ना तो पक्का करती और ना ही वेतन देती है। अब उन्होंने प्रण ले लिया है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी राह पर क्यों ना चलना पड़े।

rajesh kumar

Advertising