पीडीपी, भाजपा गठबंधन से राष्ट्रवादी लोगों पर बुरा असर पड़ेगा: भाजपा नेता

Saturday, Aug 06, 2016 - 12:53 AM (IST)

जम्मू : भाजपा के एक विधान पार्षद ने जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन को ‘अस्वाभाविक’ करार देते हुए कहा कि इससे राज्य में राष्ट्रवादी लोगों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अशोक खजूरिया ने हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद ‘सत्ता में बैठे लोगों’ की आेर से दिए गए विवादित बयानों को लेकर भी कटाक्ष किया।  
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं शुरुआत से कह रहा हूं कि यह अस्वाभाविक गठबंधन है।’’ विधान परिषद सदस्य खजूरिया ने कहा कि इस गठबंधन के कारण भाजपा को ‘भारी नुकसान’ का सामना करना होगा। उन्होंने दावा किया,‘‘अस्वाभाविक गठबंधन अब भी चल सकता है लेकिन अगर हम एक अस्वाभाविक गठबंधन को चलाने की बात करते हैं तो यह राज्य में राष्ट्रवादी लोगों पर बुरा असर डालेगा और भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।’’ 
 
Advertising