'बैक टू विलेज' कार्यक्रम में पहुंचे उपराज्यपाल मुर्मू, बोले- लोगों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान

Wednesday, Nov 27, 2019 - 05:56 PM (IST)

जम्मू: बुधवार ब्लाक पैंथल के अंतर्गत पड़ते गांव मूरी में आयोजित बैक टू विलेज पार्ट-2 के तहत आयोजित कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने भाग लिया। इस दौरान मुर्मू ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उन्हें आश्वासन दिया कि वह इन समस्याओं के हल हेतु उचित कदम उठाएंगे।



मुर्मू ने ग्रामीणों सहित सरपंच व पंचों को संबोधित करते हुए कहा कि बैक टू विलेज कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीणों को पेश आ रही परेशानियों को इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएं। जिसके लिए सरकार द्वारा तैनात अधिकारी उनकी परेशानियों को संबधित विभाग तक पहुचांने का कार्य कर रहा है। उन्होनें कहा की जरूरत है की ग्रांम पंचायतें भी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को उचित मंच तक जरुर पहुंचाए। ताकि इन समस्याओं के निपटारे हेतु सरकार सहित प्रशासनिक अधिकारी जरूरी कदम उठा सके।

इस दौरान पंचायत धीरती के सरपंच अशोक कुमार ने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का स्वागत करते हुए कहा की वह उनके आभारी है की मुर्मू गांव मुरी में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे है। उन्होंने कहा की उनके क्षेत्र में पानी की काफी किल्लत है। जिससे ग्रामीणों को पानी लेने के लिए दूर दूर पर जाना पड़ता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा की सरकार द्वारा पानी की किल्लत को दूर करने के लिए हर संभब प्रयास करना चाहिए। 

rajesh kumar

Advertising