पैंथर्स पार्टी ने मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध के विरोध में किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 12:42 PM (IST)

जम्मू(मगोत्रा): जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जे.के.एन.पी.पी.) के कार्यकर्ताओं ने जम्मू संभाग में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध जारी रखने के विरोध में प्रदर्शन किया और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व मंत्री एवं चेयरमैन हर्षदेव सिंह व पूर्व मंत्री एवं यंग पैंथर्स के प्रधान यशपाल कुंडल ने की।

PunjabKesari

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पैंथर्स नेता, पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह ने जम्मू में मोबाइल सेवाओं पर 103 दिनों से निरंतर प्रतिबंध के लिए सरकार की दमनकारी नीतियों की निंदा करते हुए प्रशासन के फैसले को जनविरोधी करार दिया। केंद्र सरकार की शह पर राज्य प्रशासन के तानाशाही निर्णय ने लोगों को काफी पीछे धकेल दिया है जिस कारण लोगों खास तौर पर छात्रों, व्यापारियों, विभिन्न वर्गों को आर्थिक पढ़ाई आदि का नुकसान सहन करना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू में मां वैष्णों देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्घालुओं को भी विभिन्न तरह की जानकारियां उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि क्या कारण है कि जम्मू संभाग में मोबाइल इंटरनेट सेवा को पूरी तरह से बाधित किया गया है। सरकार का यह कदम अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। सरकार कश्मीर के गुनाहों की सजा जम्मू संभाग के लोगों को क्यों दे रही है।

इंटरनेट सेवा बंद होने से मीडिया सेवा प्रभावित, करोड़ों का नुकसान
पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने राष्ट्र विरोधी त्तत्वों से निपटने के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के आदेश दे दिए। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारिक व कमर्शियल संगठन के अलावा मीडिया सेवाएं भी पूरी तरह से प्रभावित हुई हैं और करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News