पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Friday, Feb 02, 2018 - 10:54 AM (IST)

सांबा(अमित):सांबा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में बीती रात पाकिस्तान एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने के बाद भारतीय सीमा की तरफ से पैरा लाईट फायर किया गया।

जिसमें कुछ लोग भागते हुए दिखाई दिए। सूत्रों के अनुसार यह आंतकवादी घुसपैठ करने की फिराक में थे। परंतु BSF ने इस प्रयास को विफल कर दिया।

Advertising