पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी
Sunday, Jun 11, 2017 - 11:46 AM (IST)
श्रीनगर : पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए LoC से सटे बिम्बर गली सेक्टर में गोलीबारी करनी शुरू कर दी है। आज सुबह 9:45 से लगातार हो रही इस गोलीबारी का भारतीय सेना भी मुहतोड़ जवाब दे रही है। फिलहाल एरिए में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने कल रात 8:30 से लेकर 10:10 तक जम्मू कश्मीर के केजी सेक्टर में भारी गोलीबारी की थी। इस दौरान छोटे हथियारों का उपयोग करने के साथ मोर्टार दागे गए थे। आशंका लगाई जा रही है कि अमरनाथ यात्रा से पहले पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए ही इस तरह की नापाक हरकत कर रहा है।
#FLASH: Pakistan violated ceasefire along LoC in J&K's Bimber Gali sector at 9:45 am today, Indian army retaliating. Firing on. pic.twitter.com/xJ9sfLhuM4
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017