पाकिस्तान ने बनाया भारत की फॉरवर्ड पोस्ट को निशाना, गोलीबारी

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2017 - 10:22 AM (IST)

पुंछ : पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में शनिवार शाम 7.30 बजे पाकिस्तानियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारत की फॉरवर्ड पोस्ट डब्बी को निशाना बनाते हुए गोलिया चलाई। भारतीय सेना के जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। 

 


पाकिस्तान का मकसद आतंकियों की भारत में घुसपैठ करना

देर रात 11 बजे तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने के मकसद से ही ये गोलीबारी की है, ताकि भारतीय जवानों को उलझाए रखा जाए और इसी बीच आतंकियों की घुसपैठ करवा दी जाए। लेकिन भारतीय सेना के जवानों द्वारा की गई गोलीबारी के चलते आतंकी आगे बढ़ने में नाकाम रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News