पाक ने राजौरी सेक्टर में किया संघर्ष विराम उल्लघंन, सेना दे रही मुहंतोड़ जवाब

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 11:58 AM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। वही भारतीय सेना भी पाक की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

PunjabKesari

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के राजौरी जिले के केरी सेक्टर में करीब सात बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोटरर दाग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का भारतीय सेना भी माकूल जवाब दे रही है।

PunjabKesari

गोलीबारी में अभी तक किसी भी तरह का कोई नुक्सान या क्षति नहीं हुई है। पाकिस्तान ने मंगलार को भी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बिना किसी उकसावे की गोलीबारी की थी और इससे पहले आठ नवंबर को भी पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लघन किया था जिसमें एक जवान शहीद हो गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News