शाहपुर सेक्टर में पाक की गोलीबारी, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 02:20 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए सीमाई चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

PunjabKesari

रक्षा प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर सेक्टर में सुबह 10 बजकर करीब 15 मिनट पर पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के मोर्टार के गोले दागने शुरू किए जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के गोले जिले के करणी और कस्बा क्षेत्रों में भी गिरे। गोलाबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोलेबारी की वजह से लोगों ने भूमिगत बंकरों जैसे सुरक्षित स्थानों में शरण ली। अंतिम सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। 

PunjabKesari

गौलतलब है कि इससे पहले इससे पहले 12 नवंबर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। वहीं पांच नवंबर को भी पाक सेना ने कस्बा और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई थी। आए दिन पाकिस्तान की ओर से हो रही इस गोलीबारी से सीमा से सटे गांव वाले सहमें हुए हैं। कठुआ के ग्रामीणों ने पाक की इन नापाक हरकतों को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं। गांव वालों ने सीज फायर उल्लंघन करने पर पाकिस्तान को सबब सिखाने के लिए भारतीय सेना से अपील करते हुए मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News