पाक ने पुंछ में फिर की गोलीबारी, सेना का जवान घायल

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2019 - 01:07 PM (IST)

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय चौकयों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे और भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है। जवान को आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भारतीय सैनिकों ने भी पाक की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

PunjabKesari

सैन्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह तीन बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इस गोलीबारी में भारतीय जवान घायल हो गया है जिसे आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि इससे पहले पाक ने गुरुवार को तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी गोलीबारी की जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई और दो अन्य नागरिक घायल हो गए थे । पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के की गई कार्रवाई के कारण जानमाल की भी हानि हुई थी। भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर इस हमले का माकूल जवाब दिया था। पाकिस्तान के हमले में मारी गई महिला का नाम हमीदा फातिमा था। शनिवार को तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी फौज ने गोलाबारी की आड़ में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश की थी। इस हमले में दो भारतीय सैनिक और एक नागरिक की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।

PunjabKesari

वहीं रविवार को भारतीय सेना ने पाक की कायराना हरकत का जबाव देते हुए सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में नियंत्रण रेखा के पार 6-10 पाकिस्तानी फौजियों को मार गिराया गया था और तीन आतंकी शिविरों को भी ध्वस्त किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News