नहीं थम रहा टोल प्लाजा का विरोध, जम्मू-कठुआ मार्ग पर आवाजाही बंद

Friday, Oct 18, 2019 - 06:03 PM (IST)

कठुआ(अजय सिंह): जिला सांबा के सरोर में खुले टोल प्लाजा के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल अब चक्का जाम में बदल गई। इसके कारण कठुआ रूट के अलावा जिले के अन्य रूटों पर चलने वाले सभी यात्री वाहनों के पहिए थम गए हैं। ट्रांसपोर्टरों की इस हड़ताल को समर्थन करने के लिए जम्मू-कठुआ मार्ग पर बसों के साथ मेटाडोर और ऑटो की भी आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। इससे बाजारों में रौनक कम देखने के मिली।



हड़ताल की वजह से यात्री परेशान
इसके अलावा आसपास के क्षेत्र से आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा। जिन लोगों के निजी वाहन थे वे किसी तरह शहर की तरफ रूख कर रहे थे, लेकिन जो लोग मोटाडोर और ऑटों के जरिए शहर में समान की खरीदारी करने के लिए आते है, उन्हें भटकना पड़ा। शहर के कालीबड़ी चौक, हटली मोड़, राजबाग आदि स्थानों पर बसों में सफर करने के लिए सैकड़ों की सख्यां में यात्री बसों के इंतजार में दिन भर भटकते दिखे। कुछ स्थानों पर लोगों को पड़ोसी राज्य से आने वाले बसों को सहारा मिला, लेकिन छोटे कस्बों पर वाहनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा।



टोल प्लाजा न हटाने तक जारी रहेगी हड़ताल
वहीं सरोर में लगे टोल प्लाजा के विरोध में कठुआ ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्यों ने जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर काली बड़ी में जोरदार नारेबाजी कर रोष जताया ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्यों का कहना है जब तक टोल प्लाजा को नहीं हटाया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

rajesh kumar

Advertising