अमरनाथ यात्रा के दौरान एक और यात्री की मौत, मृतकों की संख्या 6 पहुंची

Friday, Jul 08, 2016 - 06:05 PM (IST)

जम्मू: श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट आटैक से एक और यात्री की मौत हो गई है। इसी के साथ अभी तक यात्रा के दौरान मरने वाले यात्रियों की संख्या 6 पहुंच गई है।

मृतक की पहचान सुरिन्द्र दत्त ब्यास ( 65) निवासी राजस्थान के रूप में हुइ है। उन्हें शेषनाग मार्ग पर पहुंचने के बाद हार्ट आटैक आने से मौत हो गई। दोनों मार्गों पर यात्रा सामान्य रूप से चल रही है। अभी तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं।


 

Advertising