जम्मू पुलिस ने कुख्यात बदमाश शांटू को किया गिरफ्तार, पांच सालों से थी तलाश

Sunday, Feb 02, 2020 - 07:00 PM (IST)

जम्मू: जम्मू पुलिस की हाथ आज बड़ी सफलता लगी है। J&K पुलिस ने शातिर अपराधी सुरेंद्र सिंह उर्फ शांटू को गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर चट्ठा इलाके से गिरफ्तार किया है। शातिर अपराधी पिछले पांच सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस अधिकारी गुरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी एक कुख्यात बदमाश है। जिस पर कई तरह के केस चल रहे हैं। पुलिस को बीते कई दिनों से उसकी तलाश थी। पहले बदमाशी के क्षेत्र में दहशत फैला रखा थी। अब नशा तस्करी से समाज को खराब कर रहा था। पुख्ता सूचना के आधार पर उसे पकड़ा गया है। 
 

 

 

rajesh kumar

Advertising