जब तक हम हैं तब तक महिलाओं को आतंकी बनने की जरूरत नहीं है: लश्कर

Friday, Oct 14, 2016 - 11:53 AM (IST)

श्रीनगर :  आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा ने कहा कि संगठन की कश्मीर घाटी में कोई महिला विंग नहीं है। संगठन ने कहा कि जब तक आतंकी हैं तब तक मां और बहनों को युद्धक्षेत्र में शामिल होने की कोई जरुरत नहीं है।


एक स्थानीय समाचार एजेंसी को बयान में लश्कर के प्रमुख महबूबा शाह ने कहा कि कश्मीर में हर मां और बहन उनका समर्थन करती है। लश्कर ने पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को धमकाते हुए कहा कि उन्हें भारत के खिलाफ  कश्मीर में जारी जिहाद का हिस्सा बनना चाहिए।


महमूद शाह ने कहा कि कश्मीर में जिहाद अपने फैसले के मोड़ पर पहुंच चुका है। कुछ पुलिस अधिकारी और जवान इसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। सभी के बारे में पूरी जानकारी जमा कर ली है। इनको ध्यान में रखना चाहिए कि भारत की फ ौज हमेशा कश्मीर में नहीं रहेगी।


कश्मीरी अवाम भारत से अपना हक-ए-आजादी हासिल करने के लिए लगातार कुर्बानियां दे रही है। पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को इन कुर्बानियों को जाया नहीं जाने देना चाहिए। भारतीय खुफि या एजेंसियां अपने मीडिया के जरिए दावा कर रही है कि लश्कर की एक महिला विंग भी है। कश्मीर में एक महिला लश्कर की कमान संभाले है। यह पूरी तरह झूठ है।


Advertising