जम्मू से नहीं रवाना हुए तीर्थयात्रियों का नया जत्था

Sunday, Jul 08, 2018 - 02:09 PM (IST)

 

जम्मू : हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी की दूसरी बरसी के मद्देनजर कश्मीर घाटी में लगाई गई पाबंदियों के कारण यहां स्थित भगवती नगर आधार यात्री निवासी से रविवार को तीर्थयात्रियों के नये जत्थे को अमरनाथ गुफा की यात्रा की इजाजत नहीं दी गई। एक अधिकारी ने कहा, एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रियों के नये जत्थे को कश्मीर घाटी में जाने की इजाजत नहीं दी गई।

उन्होंने बताया कि अलगाववादियों की हड़ताल के आह्वान को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाटी में पाबंदिया लगाई गई हैं। सुरक्षा बलों ने आठ जुलाई 2016 को बुरहान को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। आधिकारी ने कहा,  बालटाल तथा पहलगाम से तीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा की यात्रा करने की इजाजत होगी।

kirti

Advertising