नेशनल कांफ्रेंस ने विजयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर बढ़ाया वर्करों का मनोबल

Saturday, Jul 31, 2021 - 05:57 PM (IST)

साम्बा : नेकां द्वारा आज विजयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के जम्मू प्रांत के अण्यक्ष देवेन्द सिंह राणा मुख्यातिथि थे। पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष देवेन्द्र राणा ने कहा कि पार्टी लोगों की आवाज उठाने के लिए काम कर रही है ताकि लोगों की समस्याओं को हुक्मरानों के कानों तक पहुंचाया जा सके।

 

उन्होंने कहा कि पार्टी जम्मू के डोगरों की आवाज उठाती आई है और आगे भी जम्मू के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। वहीं पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा कि प्रदेश में चुनी हुई सरकार नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं क्योंकि लोगों की समस्याओं को हल करना जिला स्तर के अधिकारियों के बस में नहीं है और लोकतंत्र में नीतिगत फैसलों के लिए लोकप्रिय सरकार का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह विजयपुर क्षेत्र की बिजली संबंधी व अन्य समस्याओं को लेकर जल्द ही उप राज्यपाल से मिलेंगे और खासतौर पर बिजली की समस्या के हल के लिए बात करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी नेता पूर्व मंत्री रामपाल, रतनलाल गुप्ता सहित कई सरपंच, पंच आदि भी मौजूद रहे। 


‘’

Monika Jamwal

Advertising