पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने कहा- किसी काम से निकला था घर से

Sunday, Sep 17, 2017 - 12:01 PM (IST)

जम्मू: तीन दिन पहले गायब हुए एक व्यक्ति का शव रैंबल थाना क्षेत्र के सनसू रख इलाके में शुक्रवार की शाम जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला। जब इस बात का पता अास-पास के लोगों को चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर निजी अस्पताल में पहुंचाया।

घर से निकला था तीन दिन पहले
जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे कुछ लोगों ने मोहम्मद अख्तर(32) निवासी मगैनी का शव जंगल में फंदे से लटकता देखा। शव से बदबू आ रही थी। शव की पहचान करने के बाद परिवार को सूचित किया गया। परिजनो का कहना है कि  बताया कि तीन दिन पहले मोहम्मद अख्तर घर से किसी काम से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 

Advertising