सेना की सूमो पर हुआ आतंकवादी हमला, एक की मौत, दो घायल

Friday, May 05, 2017 - 12:28 PM (IST)

शोपियां: सेना की 62 आरआर द्वारा किराए पर ली गई सूमो पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। शोपियां जिले के बास्कुचान क्षेत्र में कल शाम को घटी इस अंताकवादी घटना में सेना प्रमुख नीतीश व सैनिक राजकुमार घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सूमो का ड्राइवर नजीर अहमद शेख हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

 

सर्च ऑपरेशन में नहीं मिले आतंकी 

उल्लेखनीय है कि इन आतंकवादियों की तलाश में सैनिक बलों ने वीरवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया था। आतंकियों की तलाश में शुरू किए गए इस खोज अभियान में 4000 से अधिक जवानों ने घर-घर की तलाश की और 20 गांवों के एरिए को कवर किया। इसके अलावा कुछ जगाहों पर पहुंच बनाने के लिए हेलीकाप्टर और ड्रोन की भी मदद ली गई। लगभग आठ घंटे तक चलने वाले इस सर्च आपरेशन में कोई आतंकी नहीं मिल पाया। 
 

Advertising