जम्मू के आरएसपुरा से आतंकी अरेस्ट, पुलिस कर रही पूछताछ

Saturday, Apr 11, 2020 - 10:52 AM (IST)

जम्मू: पुलिस ने शनिवार को खूफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये आरएसपुरा से एक आतंकवादी को अरेस्ट कर लिया। उग्रवादी को चकरोई क्षेत्र से पकड़ा गया है। उसकी पहचान मुज्जफर बेग पुत्र असदउल्लाह बेग निवासी वोधपोरा हंदवड़ा के तौर पर हुई है। 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेग के बारे में पुलिस को इनपुट मिले थे। पुलिस ने छापामार कर उसे अरेस्ट किया है। उसके पास पांच सिम कार्ड और कुछ आपत्तिजनकर सामान भी मिला है। बेग पाकिस्तान में हैंडलरस के संपर्क  में था। शक है कि वो यहां रैकी करने के लिए आया था। पुलिस ने आरएसपुरा चैकी में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पूछताछ के दौरान उसने इस बात को स्वीकार किया है कि वो आतंकियों के साथ संबंधित है। इस संदर्भ में कुछ और गिरफतारियां भी हो सकती हैं।
  
 

Monika Jamwal

Advertising