CAA का विरोध करने वाले वास्तव में टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य: कैलाश चौधरी

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 02:31 PM (IST)

साम्बा(अजय सिंह): जम्मू-कश्मीर को बेहतर बनाने व लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए मोदी सरकार के मंत्रियों के जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने आज जिला साम्बा के रामगढ़ सेक्टर के चक छटाकां-रामगढ़ में जनसभा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों को कृषि उपकरण भी दिए और उनकी समस्याओं को सुना। 

PunjabKesari

वहीं पत्रकारों के सवाल का जबाव देते हुए कहा सी.ए.ए. का विरोध करने वाले वास्तव में टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य ही है जो भारत को तोड़ने की बात करते हैं। सही मायने में उसमें राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कानून पाकिस्तान के अलपसंख्यक को नागरकिता देते के लिए है, किसी की नागरिकता छीनी नहीं जा रही। इसका विरोध करने वालों को चुनाव में इसका परिणाम मिल जाएगा।
      
इससे पहले उन्होंने किसानों की बेमोसमी बरसात से खराब हुई फसल पर कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसानों को मुआवजा मिलेगा और इसके लिए सात करोड़ की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आमदनी दुगनी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News