यहां आइए और देखिए, एक ही छत्त के नीचे बिखरे डोगरा संस्कृति के रंग

Friday, Apr 14, 2017 - 01:22 PM (IST)

जम्मू और कश्मीर: मंदिरों के शहर जम्मू में बैसाखी की धूम मची हुई है। कल शाम से तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव की शुरुआत राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल कुमार सिंह ने रिबन काट कर की है। वैसे तो वैसाखी के साथ कई किस्से जुड़े हुए हैं लेकिन जम्मू में वैसाखी के मोके पर तीन दिवसीय महोत्सव का कल देर रात से आगाज हो गया है। पहले दिन यह भव्य कार्यक्रम जम्मू के एमए स्टेडियम में किया गया इस दौरान इस त्योहार में डोगरा संस्कृति की झलक देखने को मिली। जम्मू के पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से मेलों का आयोजन किया गया है। 

 

निर्मल सिंह ने दिया अहम बयान
निर्मल सिंह ने कहा की जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से ऐसे कार्यक्रम किये जाएंगे जिनसे जम्मू के युवा को भी रोजगार मिलेगा। साथ ही कहा गया कि जम्मू पर्यटन का केंद्र बने यह हमारी सरकार का मकसद है। वहीँ जम्मू कश्मीर के एमए स्टेडियम में तीनो खित्तों की संस्कृति की झलक देखने को मिली इसके अलावा पंजाब के सूफी गायक लखविंदर वडाली ने अपने गीतों से समा बांध दिया और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

 

संस्कृति के साथ देखने को मिलेगी जम्मू की विरासत
इससे पहले अगर कोई जम्मू से बाहरी राज्यों में जाता था तो जम्मू कश्मीर के रहने वालों पर सीधे लोगों की यही सोच होती थी कि आतंकी जम्मू में भी खुलेआम घूमते होंगे पर ऐसे कार्यक्रम के जरिए यह संदेश जायेगा कि जम्मू में शांति है और जम्मू में आने पर यहां की संस्कृति ही नहीं जम्मू की विरासत भी देखने को मिलेगी।

Advertising