इंसानियत फिर शर्मसार, कश्मीर में मुक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म

Friday, Apr 10, 2020 - 06:07 PM (IST)

श्रीनगर: घाटी के शोपियां में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा मूक बधिर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कई महीनों से लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पीड़ित इस समय कुछ माह की गर्भवती है।


जानकारी के अनुसार पीड़ित के परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है कि पाटरवल गांव का 57 वर्षीय अब्दुल गनई तांत्रे ने उनकी बहरी और गूंगी लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी पीएचई विभाग में कार्यरत है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़की इस समय गर्भवती है और इस बात की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में भी पाई गई है।
  
 

Monika Jamwal

Advertising