J&K में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव, LG बोले- सत्ता जनता के हाथों में जानी चाहिए

Tuesday, Dec 10, 2019 - 03:28 PM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जी.सी. मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश ने जल्द ही विधानसभा चुनाव करवाने का समर्थन करते हुए कहा कि सत्ता जितनी जल्दी हो सके जनता के हाथों में जानी चाहिए।

उपराज्यपाल मुर्मू राजौरी जिले के दराज में 72 मीटर लंबा मल्टी सेल बॉक्स टाइप लोड क्लास 71 ब्रिज राष्ट्र् को समर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ऐसे में विधानसभा चुनाव करवाए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए मुर्मू ने कहा कि सत्ता जल्द से जल्द जनता के हाथों में जानी चाहिए।

उपराज्यपाल ने सड़कों, पुलों और सुरंगों के निर्माण के माध्यम से बुनियादी ढ़ाचे के विकास से राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण के लिए बी.आर.ओ. की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दराज जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। बी.आर.ओ द्घारा बनाया गया पुल दराज नाले के राजौरी जले के अंतर्गत दराज इलाके को कोटरंका तहसील से जोड़ता है। इस अवसर पर सलाहाकार के.के.शर्मा, डायरैक्टर जनरल बी.आर.ओ. ए.के. उरूजा, नार्दन आर्मी कमांडर रणबीर सिंह, डी.सी. राजौरी सहित जिला के प्रशासनिक अधिकारीउपस्थित थे।

rajesh kumar

Advertising