जेएंडके पुलिस के उप निरीक्षक को दी अंतिम विदाई

Friday, Nov 17, 2017 - 07:16 PM (IST)

श्रीनगर: आतंकवादी हमले में शहीद हो चुके पुलिस उप निरीक्षक इमरान ताक को दफलाने से पहले कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्हें ताबूत को फूलों से सजाया गया, जाकुरा हजरतबाल में आतंकवादियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया था। हमले में दो पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। 

गौरतलब है कि इमरान ताक की हमले में स्थिति ठीक नहीं थी उन्हें गंभीर चोटें लगी थी। स्थिति खराब होने से उनकी मौत हो गई। आज जम्मू और कश्मीर पुसिल के अधिकारियों ने उन्हें फुलमालाएं चढ़ाकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान उन्हें पुलिस वालों ने सलामी भी दी।

Advertising