अमरनाथ यात्रियों के लिए न्यू बस स्टैंड में शुरू हुआ अटूट लंगर

Friday, Jul 14, 2017 - 05:06 PM (IST)

साम्बा : शिव कृपा सोसायटी द्वारा साम्बा के न्यू बस स्टैंड में पहले लंगर की शुरूआत की गई। लंगर की शुरूआत दौरान सोसायटी की सदस्य सीता, नजीर गिरि, अश्विनी गिरि और भानू प्रताप सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों के लिए यहां अटूट लंगर लगाया गया है। यह लंगर अमरनाथ यात्रा के खत्म होने तक इसी तरह चलेगा। 

 

सदस्यों ने कहा कि यात्रियों के मनोरंजन के लिए धार्मिक लीलाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। देश के विभिन्न भागों से आने वाले श्रद्धालु लंगर में प्रवेश पाते ही बम-बम भोले के जयकारे लगा रहे हैं।

Advertising