अगवा किया गया लड़का बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Monday, May 14, 2018 - 10:23 AM (IST)

श्रीनगर : पुलिस ने रविवार को कहा कि लड़के के अपहरण का मामला कम से कम समय में हल करके अपराध में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि गत 12 मई को पुलिस स्टेशन सोपर में गुलाम रसूल सोफी निवासी सोपोर नामक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसने कहा था कि उसके किशोर भतीजे का शालीमार कॉलोनी के पास 11 मई को शाम के समय अपहरण किया गया।

जानकारी मिलने पर पुलिस स्टेशन सोपोर ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और एस.डी.पी.ओ. सोपोर की देखरेख में एस.एच.ओ. के नेतृत्व में दल ने जांच शुरू कर दी। सख्त प्रयासों के बाद अपहरणकर्ता जिसकी पहचान शाहीन हसन भट्ट निवासी रेबन सोपोर के रूप में हुई है, को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन सोपोर में धारा 363, 377 आर.पी.सी. के तहत एफ.आई.आर. नंबर 122/2018 दर्ज कर लिया गया है।

kirti

Advertising