10वीं वार्षिक कौसरनाग छड़ी यात्रा रवाना

Saturday, Aug 03, 2019 - 09:48 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

रियासी (नरेंद्र): 10वीं वार्षिक कौसरनाग छड़ी यात्रा शुक्रवार को रियासी से कौसरनाग के लिए रवाना हो गई। डी.सी. रियासी इंदु कंवल चिब ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। 

मिली जानकारी के अनुसार सुबह बारादरी स्थित धर्मराज लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। आरती के बाद शिरडी यात्रा रवाना हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने विष्णु भगवान, बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए माथा टेका और नई बस्ती स्थित शिव मंदिर में पहुंचे। इसके बाद शोभायात्रा मुख्य बस अड्डे पर पहुंची। शोभायात्रा में पूर्व विधायक अजय नंदा भी शामिल हुए। यात्रा के जत्थे का रास्ते में स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत कर उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई। यात्रा की अगुवाई करने वाले कौसरनाग जिला कमेटी के प्रधान टाकन दास ने बताया कि छड़ी यात्रा अरनास, माहौर से होते हुए रात को चसाना पहुंचेगी। वहां रात्रि विश्राम के बाद आगे का कुछ सफर वाहन में तो बाकी सफर पैदल तय कर रविवार को यात्रा कौसरनाग पहुंचेगी। नाग पंचमी के दिन कौसरनाग सरोवर में स्नान और पूजा-अर्चना की जाएगी। 

Niyati Bhandari

Advertising