कौसर नाग यात्रा: यात्रियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के डी.सी. ने दिए निर्देश

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2019 - 09:43 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

रियासी (नरेंद्र): कौसर नाग मानसरोवर की वार्षिक यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डी.सी. रियासी इंदू कंवल चिब की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें यात्रा के सफल आयोजन तथा यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए। 

डी.सी. ने यात्रियों के लिए वाहन सुविधाएं, पीने के पानी और राशन की व्यवस्था के अलावा चिकित्सा सुविधा के लिए अधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर अस्थायी शौचालय भी बनाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। इसी के साथ साफ-सफाई का वातावरण भी बना रहे। इसके अलावा उन्होंने ए.एस.पी. को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा। 

इस मौके पर ए.डी.सी. राजेंद्र शर्मा, एस.डी.एम. धरमाड़ी, एस.डी.एम. माहौर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कौसर नाग कमेटी के सदस्य मौजूद थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News