जम्मू कश्मीर: इस कश्मीरी चीज की दीवानी है मिशेल ओबामा

Monday, Nov 02, 2015 - 04:24 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: कश्मीर तो यूं ही पूरी दूनिया को अपना दीवाना बनाने में माहिर है। इसकी प्राकृतिक सुन्दरता और दृश्य अति लुभावने हैं लेकिन इसके साथ ही कुछ प्राकृतिक चीजें भी हैं जो लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए हैं। इन्हीं में से एक है पशमीना। पशीमने की दीवानी अमरीका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा भी है।

पशमीने की दीवानी यूरोपीय शाही परिवार की महिलाएं भी हैं। बताया जाता है कि नेपोलियन ने अपनी रानी को पशीमने का शाल दिया था और उसके बाद विदेशों में यह काफी लोकप्रिय हो गया।


कहां से मिलता है पशमीना
पशमीना एक बकरी से पाया जाता है। पहाड़ी क्षेत्रों में चींगू नामक बकरी से पशमीना उतरता है। एक बकरी से करीब सौ ग्राम पशीमना मिलता है जबकि एक शाल को बनाने में डेढ सौ ग्राम पशमीना लगता है। पशमीने की कताई काफी कठिन होती है। यह काफी नर्म और मुलायम होता है। पशमीना सिर्फ ग्रे रंग का होता है। इसे बाद में रंग किया जाता है। सफेद और काला पशमीना दुर्लभ है।
 

Advertising