लोकसभा चुनावों को लेकर BJP ने कसी कमर, नए कार्यालय का किया उद्घाटन

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 07:32 PM (IST)

साम्बा: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को जमीनी स्तर पर शुरू करने को लेकर वीरवार को भाजपा द्वारा साम्बा विधानसभा क्षेत्र में अपने पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नए कार्यालय का उद्घाटन डी.डी.सी. चेयरमैन साम्बा केश्व दत्त शर्मा और जिला प्रधान कश्मीरा सिंह ने किया। मंडल प्रधान साम्बा अंकूश महाजन की देखरेख में खुले कार्यालय का सर्वप्रथम हवन यज्ञ किया और उसके बाद रीबन काटकर इसकी शुरूआत हुई। 

डी.डी.सी. केश्व दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है और अब भाजपा के मिशन अब की बार 400 पार को पूरी तरह से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साम्बा का प्रत्येक कार्यकत्ता अब इस दफ्तर में बैठकर अपनी रणनीति को अमलीजामा पहनाएगा। इस मौके पर किसान मोर्चा प्रदेशध्यक्ष सरबजीत सिंह जोहल, वरिष्ठ नेता राकेश सम्बयाल पिंटा, वरिष्ठ नेता अमर सिंह, पूर्व नगर परिषद प्रधान पवन कोहली, युवा नेता विनोद सिंह बिन्नी, मंडल प्रधान अंकूश महाजन, नृसिंह दयाल, रजनीश परगाल एडवोकेट जितेंद्र शर्मा, मोहिंद्र पाल बिक्का, ओमकार पाधा, रोहित परगाल, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ेंः- आतंकवादी नैटवर्क पर सरकार का कड़ा प्रहार, 2 संगठनों को किया गैर-कानूनी घोषित


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Neetu Bala

Recommended News

Related News