39 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी से जनजीवन का बुरा हाल

Sunday, May 07, 2017 - 03:47 PM (IST)

जम्मू : जम्मू संभाग में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में तेज धूप और गर्म लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक गर्मी के बढ़ने की संभावना जताई है। आज दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 


सुबह आसमान साफ होने से गर्मी में इजाफा हुआ, लेकिन 10 बजे के बाद निकली सीधी धूप के चलते लोगों का घरों व कार्यालयों से बाहर निकालना मुशकिल हो गया। गर्म लू के चलते राहगीर व दो पहिया वाहन चालकों को अधिकतर कपड़े से मुंह ढके देखा गया। गर्मी के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में रौनक कम रही। 

Advertising