15 घंटे बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग फिर खुला, रामबन में हुए भूस्खलन के कारण था बंद

Friday, Dec 06, 2019 - 05:42 PM (IST)

बनिहाल: कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन जिले में एक भूस्खलन के बाद 15 घंटे तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को वाहनों के आवागमन के लिए फिर से खोल दिया गया है।    

अधिकारीयों ने कहा कि राजमार्ग को शुक्रवार को वाहनों के आवागमन के लिए फिर से खोल दिया गया है और केवल फंसे वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है। अधिकारी ने बताया कि 270 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण बृहस्पतिवार शाम लगभग पांच बजे अवरुद्ध हो गया था। राजमार्ग पर एक हजार से अधिक वाहन फंसे हुए थे। 

अधिकारी ने कहा कि रामबन के मेहर बेल्ट में एक ट्रक भूस्खलन के मलबे के नीचे आ गया था जिसमें फंसे तीन लोग बाल-बाल बचे। अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग के बनिहाल खंड पर यातायात बाधित है।

rajesh kumar

Advertising