भूस्खलन के कारण बंद जम्मू-श्रीनगर हाईवे यातायात के लिए खोला गया

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 12:10 PM (IST)

जम्मू: पिछली रात रामबन जिले में आए भूस्खलन के कारण बंद हुआ जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 घंटे बाद यातायात के लिए खुला। जिसके बाद दोनों तरफ से फंसे वाहनों को निकाला गया। यह राजमार्ग सालभर चालू रहता है और कश्मीर को शेष भारत से जोड़ता है।

बता दें कि गुरुवार की रात रामबन जिले में पहले पुल के पास सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के दौरान भूस्खलन हुआ जिसके कारण मार्ग बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने बाताया कि मशीनों की सहायता से मलबा हटा कर हाईवे को खोलने का काम शुरु किया गया। लेकिन मलवा हटाने के बाद से ही उपर से और मलबा गिरता रहा, परिणामस्वरुप शुक्रवार तक हाईवे नही खुल सका परिणामस्वरूप अन्य वाहनों के साथ भारी और हल्के मोटर वाहन राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर फंसे रहे। जल्द ही दोपहर बाद मलबा हटाकर छोटे वाहनों का बाहर निकाला गया। हालांकि सब कुछ ठीक ठीक रहा तो देर रात तक हाईवे पर यातायात सामान्य हो जाएगा।

ऊधमपुर के डीटीआइ हरमोहिद्र सिंह ने बताया कि रामबन में हाईवे बंद होने की वजह से केवल घाटी व रामबन से आगे जाने वाले वाहनों को नहीं छोड़ा गया। डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह व गूल संगलदान जाने वाले वाहनों को जाने की अनुमति दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News