हाईटैक सुरक्षा के घेरे में जम्मू का आधार शिविर

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 10:57 AM (IST)

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रियों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने के लिए वीरवार को सी.आर.पी.एफ. के वरिष्ठ अधिकारियों ने आधार शिविर यात्री निवास का दौरा किया। सी.आर.पी.एफ. के आई.जी. ए.बी. चौहान, डी.आई.जी. जोगिंद्र सिंह, कमांडैंट 38 बटालियन राम कुमार, सैकेंड-इन-कमान बी.एस. चौहान व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्री निवास में सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। इस उपरांत बैठक में सी.आर.पी.एफ. के अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत बनाने के लिए चर्चा की।

 

उल्लेखनीय है कि 29 जून को वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है और यात्री निवास में सुरक्षा में सी.आर.पी.एफ. की 38 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस को तैनात किया गया है और आज हाईटैक सुरक्षा के घेरे में जम्मू के आधार शिविर को भी ले लिया गया है। इसके अलावा यात्री निवास को थ्री-टीयर सुरक्षा दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News