जम्मू-कश्मीर: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिन बाद यातायात के लिए खुला

Saturday, Nov 09, 2019 - 12:14 PM (IST)

जम्मू: बर्फबारी और भूस्खलन के कारण दो दिन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को आज शनिवार को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा संबंधित अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद हल्के वाहनों (एलएमवी) को आज शनिवार सुबह दोनों ओर आने-जाने की अनुमति दे दी गई। राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों को भी अनुमति दे दी गई और जल्द उन्हें भी आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।

कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित राजमार्ग के पास जवाहर सुरंग में भारी बर्फबारी के कारण गुरुवार को राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया था। बनिहाल और रामबन के बीच भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और चोटियों से पत्थर गिरने के कारण करीब 4,000 से अधिक वाहन वहां फंस भी गए थे।

rajesh kumar

Advertising