''रब ने बना दी जोड़ी''...साढ़े 3 फुट के जैक को मिली जीवनसंगिनी, शादी में उमड़ा पूरा शहर

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 09:08 AM (IST)

जम्मू (मुकेश): शादी कर घर बसाना हर किसी का सपना होता है लेकिन कद छोटा हो तो उसके लिए लड़की मिलना मुश्किल हो जाता है। आर.एस. पुरा के गांव खम्बे निवासी साढ़े 3 फुट के जैक को देखकर सब ऐसा कहते थे, लेकिन कहा जाता है कि जोड़ियां रब बनाता है।

 

जैक की शादी बिश्नाह के दड़प निवासी वाली प्रिया के साथ हो गई। उसकी भी लम्बाई साढ़े 3 फुट है। यह अनोखी शादी थी जिसे देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। रिसेप्शन पार्टी में दुल्हा-दुल्हन नाच रहे थे। कोई उन पर नोट वार रहा था तो कोई संग नाच रहा था। हर कोई इस जोड़ी के साथ सैल्फी लेने के लिए आतुर था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News