DGP सिंह ने कुलगाम व अवंतीपोरा का किया दौरा, अधिकारियों को घाटी में सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

punjabkesari.in Friday, Jan 10, 2020 - 12:25 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने बृहस्पतिवार को दक्षिण कश्मीर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को घाटी में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया। सिंह ने विभिन्न स्तरों पर नागरिक समाज के साथ बातचीत के माध्यम से लोगों की भागीदारी बढ़ाने का भी आह्वान किया।

PunjabKesari

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और अवंतीपोरा के पुलिस जिलों के दौरे के दौरान सुरक्षा समीक्षा बैठकों में यह टिप्पणी की। उन्होंने लोगों की वास्तविक शिकायतों के निवारण पर जोर दिया। सिंह ने मादक पदार्थ के खतरे को रोकने पर जोर दिया और निर्देश दिया कि नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

दुश्मन J&K में शांतिपूर्ण माहौल को भंग करने की फिराक में, अधिकारी रहे सतर्क: डीजीपी दिलबाग सिंह
गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा कि दुश्मन केन्द्र प्रशासित प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को भंग करने की फिराक में हैं। इस लिहाज से उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। डीजीपी ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत और कुर्बानियों से जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल हुई है। 

PunjabKesari

सिंह ने यह बात दक्षिण कश्मीर के दो जिलों शोपियां और पुलवामा की अपनी यात्रा के दौरान सुरक्षा समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने सीआरपीएफ (अभियान) के महानिरीक्षक राजेश कुमार और कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के साथ दोनों जिलों के हालात का जायजा लिया। सिंह ने कहा लोगों की सुरक्षा हमारी प्रमुख चिंता है। दुश्मन शांति भंग करने का मौका ढूंढ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को हर समय सतर्क रहकर अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए लोगों के कल्याण के लिए काम करने का निर्देश दिया। सिंह ने अधिकारियों को मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने और इस खतरे के प्रसार में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए कहा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News