राज्य प्रशासन ने दिया आदेश, अधिकारी J&K बैंक में ही खोलें आधिकारिक खाते

Friday, Jan 24, 2020 - 06:36 PM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर कहा कि सभी अधिकारी जम्मू और कश्मीर बैंक के अलावा किसी अन्य बैंक में खोले गए अपने खातों को 31 जनवरी तक बंद करें या अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पिछले साल खाता अधिकारियों और डीडीओ को आधिकारिक खाते केवल जम्मू और कश्मीर बैंक में ही खोलने का निर्देश दिया था।



अन्य बैंकों में खोले गए खातों को करें बंद
जम्मू और कश्मीर बैंक जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का आधिकारिक बैंक है। वित्त आयुक्त अरुण कुमार मेहता द्वारा जारी एक परिपत्र में कहा गया कि वित्त विभाग ने इसका संज्ञान लिया है कि निर्देश दिए जाने के बावजूद जम्मू और कश्मीर बैंक के अलावा दूसरे बैंकों में आधिकारिक खाते खोलने के मामले सामने आए हैं। परिपत्र में दोहराया गया कि अन्य बैंकों में खोले गए आधिकारिक खातों को तुरंत बंद किया जाए और राशि जम्मू और कश्मीर बैंक में 31 जनवरी तक या उससे पहले स्थानांतरित की जाए।

 

rajesh kumar

Advertising