पूर्व मुख्यमंत्री ने उड़ाया IPL नीलामी का मजाक

Saturday, Feb 06, 2016 - 07:59 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज हुई आईपीएल नीलामी का मजाक उड़ाते हुए ‘अनबिके’ क्रिकेटरों की तुलना उन विधायकों से की जिनकी मंत्रालय के लिए अनदेखी की गई है।   
 
उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आईपीएल नीलामी में अनबिके क्रिकेटर उन्हीं सांसद और विधायकों के जैसे हैं जिनकी मंत्रालय के लिए अनदेखी की गई हो। वे शर्मसार हैं लेकिन फिर भी उन्हें कोई फिक्र नहीं है। ’’  
 
बेंगलुरू में हुई आईपीएल नीलामी में 350 खिलाडिय़ों की बोली लगाई गई लेकिन इसमें कई क्रिकेटरों को किसी ने नहीं खरीदा। इसमें हाशिम अमला, मार्टिन गुप्टिल, आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा जैसे खिलाड़ी हैं जिन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।  
Advertising