सेना ने पुंछ में घुसपैंठ की कोशिश की नाकाम, जवान घायल

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2016 - 03:33 PM (IST)

जम्मू: पुंछ सेक्टर में सेना ने आतंकियों के घुसपैंठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक बार फिर आतंकियों को बड़ा झटका दिया है। सैन्य प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार  आज सुबह पुंछ सेक्टर में एलओसी के साथ लगते जंगल में दो तीन लोगों को देखा गया।

जानकारी के अनुसार साब्जियां सेक्टर के मख्यिारी ढोक क्षेत्र में सेना के जवानों ने घुसपैंठ की कोशिश कर रहे कुछ आतंकियों को ललकारा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।  सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया।  घायल जवान की पहचान 40 आरआर के विनोद कुमार के रूप में हुई है। उन्हें हैलीकाप्टर से उधमपुर के कमान अस्पताल ले जाया गया है।


वहीं पाकिस्तान ने राजोरी में फिर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी उन्हें मुंहतोड़़ जवाब दिया।



सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News